नई दिल्ली। लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान पीएम मोदी के बोलने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बोला। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वंदेमातरम् पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सत्ता पक्ष के लोगों को दूसरे के महापुरुषों को अपनाने की आदत है।
पढ़ें :- BJP-RSS के राजनीतिक पूर्वजों ने ब्रिटिश हुकूमत का कब विरोध किया...गौरव गोगोई ने संसद में पूछा
इनकी बातों से ऐसा लगता है कि वंदे मातरम् भी इन्हीं का बनवाया हुआ गीत है। भाजपा के गठन के दौरान अध्यक्ष के भाषण के दौरान इस बात पर बहस हुई थी कि क्या भाजपा समाजवाद के रास्ते पर जाएगी या नहीं। बाद में उन्होंने समाजवाद का ही रास्ता अपनाया और भी जेपी की तस्वीर भी लगाई। उन्होंने आगे कहा कि, वंदे मातरम् सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं है बल्कि इसका पालन करने के लिए है। जिन्होंने कभी आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, वे वंदे मातरम का महत्व कैसे समझेंगे? वे ‘राष्ट्रवादी’ नहीं बल्कि राष्ट्र विवादी लोग हैं।
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “वंदे मातरम् को अंग्रेजों ने बैन भी कर दिया था, उसके बाद भी हमारे क्रांतिकारी लोग माने नहीं, वंदे मातरम् को उन्होंने हमेशा दिल और दिमाग में रखा। स्वदेशी आंदोलन में भी हम लोग इसी गाने के सहारे चले।” वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, जिस वंदे मातरम् ने आजादी में सबको जोड़ा, आज के दरारवादी लोग उसपर देश को तोड़ना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के साथियों ने कम्युनल पॉलिटिक्स का अंत किया है, जहां से कभी इन्होंने शुरू की थी।
"इंडिगो के हवाई जहाज उड़ नहीं रहे हैं कि उड़ाए नहीं जा रहे हैं?"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/JJH2GSsoDs
पढ़ें :- वंदे मातरम पर बहस के दौरान सदन से गायब रहे राहुल गांधी, संबित पात्रा ने कहा शर्म के कारण नहीं आए नेता विपक्ष
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 8, 2025
इस दौरान उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट्स के भी मुद्दे को उठाया। अखिलेश यादव ने कहा सरकार से पूछा कि, इंडिगो के हवाई जहाज उड़ नहीं रहे हैं कि उड़ाए नहीं जा रहे हैं? बता दें कि, बीते कई दिनों से इंडिगो की फ्लाइट्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। देशभर में इंडिगों की फ्लाइट्स खूब कैंसिल हो रही है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, इंडिगो मनमाने तरीके से यात्रियों से किराया भी वसूल कर रही है।