1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-नहीं है कोई तैयारी, अब तो ‘कंडे और लकड़ी ढूंढ़ना पड़ेगा…’

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-नहीं है कोई तैयारी, अब तो ‘कंडे और लकड़ी ढूंढ़ना पड़ेगा…’

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कथित किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो लोगों को फिर से लकड़ी और कंडे जलाकर खाना बनाने की नौबत आ सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कथित किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो लोगों को फिर से लकड़ी और कंडे जलाकर खाना बनाने की नौबत आ सकती है।

पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित

अगर लंबा चला तो महंगाई बढ़ेगी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गैस कनेक्शन देने का दावा किया गया, तो अब सिलेंडर की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र के संकट का असर अगर लंबा चला तो महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो सकता है।

सरकार की कोई तैयारी नहीं है

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आगे कहा कि युद्ध के कारण बदली परिस्थितियों को लेकर सरकार की कोई तैयारी नहीं है। हालात ऐसे ही रहे तो चीजें इतनी महंगी हो जाएंगी कि आम आदमी के हाथ से बहुत सी चीजें निकल जाएंगी। कई राज्यों और शहरों के व्यवसायियों, कारोबारियों ने सरकार को पत्र लिखा और एलपीजी गैस (LPG Gas) और अन्य चीजों की कमी को लेकर अपनी मांग रखी है।

पढ़ें :- सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही

सरकार खुद दावा कर रही थी कि सबसे ज्यादा गैस कनेक्शन यूपी में है। सरकार की जिम्मेदारी है कि गैस सिलेंडर कैसे भरे जाये। इस लड़ाई के वक्त आपूर्ति की जो कमी हो रही है, उसको देखते हुए क्या सरकार के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था है? सरकार की क्या तैयारी है? अगर यह लड़ाई दो हफ्ते और चली तो खाना बनाने के लिए पुरानी व्यवस्था पर आना पड़ेगा। खाना बनाने के लिए कंडे और लकड़ी ढूंढ़ना पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...