Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP DGP को हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-ऐसे में उनका चयन करने वाले भी दोषी?

UP DGP को हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-ऐसे में उनका चयन करने वाले भी दोषी?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी के डीजीपी रहे मुकुल गोयल (Mukul Goyal) को हटाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुकुल गोयल (Mukul Goyal) पर जो आरोप लगाए गए हैं, उससे पुलिस बल का मनोबल गिरा है। साथ ही कहा कि ऐसे में उनका चयन करने वाले भी दोषी हुए?

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने आईसीएसई परीक्षा में 92 फीसदी अंक हासिल कर मेधा का परचम लहराया

दरअसल, आईपीएल मुकुल गोयल (Mukul Goyal) को बीते दिनों सरकार ने डीजीपी के पद से हटा दिया। शासन की तरफ से गया गया था कि वो शासकीय कार्य की अवहेलना करते थे और विभागीय कार्य में रुचि नहीं ​लेते थे, जिसके कारण उन्हें हटाया गया है। वहीं, अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर घेरा है।

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘उप्र के DGP को ये आरोप लगाकर हटाना कि वो शासकीय कार्य की अवहेलना करते थे, विभागीय कार्य में रुचि न लेते थे व अकर्मण्य थे, बेहद बचकाने बहाने हैं। इससे पुलिस बल का मनोबल गिरा है। क्या उनकी नियुक्ति के समय उनकी योग्यता की जांच नहीं की गयी थी, ऐसे में उनका चयन करने वाले भी दोषी हुए।’

Advertisement