Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार में नहीं मिल पा रही है किसानों को धान की कीमत : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में नहीं मिल पा रही है किसानों को धान की कीमत : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: बसपा (BSP) के 6 और भाजपा (BJP) के एक विधायक ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता ली। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि, 2022 में प्रदेश में सपा (SP) की सरकार बनने जा रही है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सीएम योगी (Cm Yogi) पर तंज कसते हुए कहा कि नई सरकार आने जा रही है, ऐसे में दिवाली के समय घर की साफ सफाई अच्छे से कर लें। इस दौरान उन्होंने कहा कि राकेश राठौर के सपा में आने के बाद हो सके तो सीएम अपना नारा बदल दें। ‘मेरा परिवार भाजपा, परिवार’ की जगह ‘मेरा परिवार, भागता परिवार’ कर दें।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, 2017 में भाजपा (BJP) ने अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाया और सरकार बनने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। उन्होंने वादा किया गया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निश्चित रोडमैप तैयार किया जाएगा। लेकिन ये वादा आज तक अधूरा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, किसान का धान बिकने के लिए तैयार है, लेकिन जो कीमत तय की गई थी वह किसान को नहीं मिल रही है।

सरकार को घेरते हुए कहा कि, यूपी में जो अमूल के प्लांट है उसमें यूपी के किसानों से दूध नहीं लिया जाता बल्कि गुजरात से दूध आता है। अखिलेश ने कहा कि, लैपटॉप देने के वादे पर मैं क्या बोलूं, भाजपा सरकार साढ़े 4 साल से ना जाने कौन सी “टेबलेट” दे रही है, जो अब टैबलेट देने का वादा कर रहे हैं।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement