1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS अरुणवीर सिंह को मिलेगा 7 वीं बार मिलेगा सेवा विस्तार ! शासन से जल्द लग सकती है मुहर

IAS अरुणवीर सिंह को मिलेगा 7 वीं बार मिलेगा सेवा विस्तार ! शासन से जल्द लग सकती है मुहर

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ IAS डॉक्टर अरुण वीर सिंह का कार्यकाल एक बार फ़िर योगी सरकार बढ़ाने जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)  IAS डॉक्टर अरुण वीर सिंह का कार्यकाल एक बार फ़िर योगी सरकार बढ़ाने जा रही है। 2006 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस डॉ अरुण वीर सिंह को यूपी के एयरपोर्ट मैन के रूप में भी जाना जाता है।

पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

डॉक्टर अरुण वीर सिंह को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद प्रशासनिक अफ़सर के रुप में जाना जाता है। योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल जेवर हवाई अड्डे और ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी की जिम्मेदारी भी अरुण वीर सिंह के कंधों पर है। बताते चलें कि योगी सरकार ने अरुण वीर सिंह को 6 वीं बार फिर 6 महीने का (31 दिसम्बर 2024) तक सेवा विस्तार मिला था। बीते 31 दिसंबर 2024 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही उनके सेवा विस्तार की फ़ाइल को कलेक्टर ट्रांसफर लिस्ट के साथ मंजूरी प्रदान की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...