1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा, 90 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा, 90 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी

Supreme Court Recruitment 2025: अगर आप देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी।

By santosh singh 
Updated Date

Supreme Court Recruitment 2025: अगर आप देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पढ़ें :- Tech Career: 14 हजार में BCA, अब 35 लाख का पैकेज, बिहार के लड़के की ऐसे बदली जिंदगी

आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं और सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in/recruitments पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय से पहले अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।

यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद के लिए योग्य हैं। वे समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी (Eligibility) – सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2025

पढ़ें :- यूपी लेखपाल परीक्षा परिणाम, यूपीएसएसएससी ने कहा, इसमें अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:

शैक्षिक योग्यता:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (LLB) की डिग्री प्राप्त हो।

न्यूनतम 50% अंकों के साथ डिग्री पूरी करनी चाहिए।

कानून में विशेषज्ञता वाले किसी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री हो तो प्राथमिकता दी जा सकती है।

पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

आयु सीमा:

सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2025 (Supreme Court Law Clerk Recruitment 2025) के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना आवेदन की आखिरी तारीख, 07 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

अन्य शर्तें:

उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क (Supreme Court Law Clerk ) के तौर पर कम से कम एक वर्ष तक कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए।

पढ़ें :- यूपी में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर से, इस वजह से बदली परीक्षा तारीख

उम्मीदवार को कोर्ट से संबंधित विभिन्न कार्यों के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन:

सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in/recruitments पर जाएं।

यहां जाकर आवेदन पत्र भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रखें।

9 मार्च को होगी लिखित परीक्षा

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत की जीडीपी ग्रोथ पर उठाए सवाल, कहा- अर्थव्यवस्था की रफ्तार इतनी तेज तो नौकरी क्‍यों नहीं?

इन प्रमुख पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

चयन होने पर मिलेगी 80,000 रुपये सैलरी

यदि इन पदों के लिए आपका चयन होता है, तो आपको हर महीने 80,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसमे यह एक बेहतरीन अवसर है। खासकर उन युवाओं के लिए जो न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...