1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin care: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये चीजें, अगले दिन सुबह चमक उठेगी स्किन

Skin care: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये चीजें, अगले दिन सुबह चमक उठेगी स्किन

बेदाग और खूबसूरत स्किन के लिए खास देखभाल की जरुरत होती है। रात में सोने से पहले घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हे चेहरे पर लगाकर खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। इन चीजों से चेहरे को निखारने के साथ ही कई तरह की स्किन संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद करती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बेदाग और खूबसूरत स्किन के लिए खास देखभाल की जरुरत होती है। रात में सोने से पहले घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हे चेहरे पर लगाकर खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। इन चीजों से चेहरे को निखारने के साथ ही कई तरह की स्किन संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद करती हैं।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

जैसे नारियल तेल हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है अगर स्किन ड्राई है तो आप रात में सोने से पहले नारियल का तेल लगाकर सो सकते हैं। नारियल का तेल स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और इसे लगाने पर स्किन मुलायम बनती है। स्किन के कटने-फटने की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं।

इतना ही नहीं रात में सोने से पहले चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल भी लगा सकती है। विटामिन ई कैप्सूल से स्किन हेल्दी होती है। इस कैप्सूल को जस का तस चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर इसे बादाम के तेल या एलोवेरा के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते है। स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है।

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल स्किन को हेल्दी रखने के साथ ही स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देता है। सर्दियों में शुष्क हवाओं के चलते स्किन खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा की इस दिक्कत से निजात मिल जाता है।

दिनभर चेहरे पर तरह-तरह की गंदगी चिपक जाती है। इसे हटाने के लिए कच्चे दूध को चेहरे पर लगाया जा सकता है। एक कटोरी में कच्चा दूध लें और इसमें रूई को डुबोकर चेहरे पर मलें। कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा निखर जाती है और चेहरे पर जमी गंदी डेड स्किन सेल्स साफ होती है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...