Akhilesh Yadav’s speech in Lok Sabha: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अखिलेश यादव ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलते हुए ईवीएम के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अगर वह यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाएं तब भी उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं।
पढ़ें :- BJP Candidates List : बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें- किसको कहां से मिला टिकट
लोकसभा में कन्नौज से सपा सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जब आदर्श आचार संहिता लागू हुआ, हमने देखा कि चुनाव आयोग कुछ लोगों पर मेहरबान रहा। वह संस्था निष्पक्ष होगी तो भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘ईवीएम पर मुझे आज भी भरोसा नहीं है। 80 की 80 सीटें जीत जाऊं तब भी नहीं होगा। हमने चुनाव में भी कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाएंगे।’
संसद के निचले सदन में सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि जिस यूपी ने भाजपा की सरकार बनवाई, उस यूपी से भेदभाव किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी एक्सप्रेसवे बने हैं, यूपी के बजट से बने हैं। केंद्र ने एक भी एक्सप्रेसवे नहीं दिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने जिस गांव को गोद लिया था, उसकी तस्वीर भी नहीं बदली…10 साल में वही कच्ची पगडंडिया हैं, वही टूटी सड़कें हैं।