मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सोमवार को सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने कहा, तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे। मैनपुरी के लोगों ने सपा और नेताजी का हमेशा साथ दिया है। इस बार भी परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है।
पढ़ें :- ग्रीनलैंड की जनता ने ट्रंप को 56 इंच का सीना दिखाते हुए ललकारा, बोले-हम न अमेरिकी हैं, न कभी होंगे'
अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। अब तो भाजपा पीडीए का नाम लेना भी भूल गई है। उन्होंने कहा कि चैनलों को चिंता थी कि तेज प्रताप ने तिलक कितना बड़ा लगाया है। विकास की कोई चिंता नहीं थी। समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है।
"भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर के दंगा कराया क्योंकि उनको पता है चुनाव आ गया है, किसी भी सवाल का जवाब जनता में नहीं दे सकते। इसीलिए राजनीतिक लाभ लेने के लिए दंगा कराया।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/PvchPyl5i1
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 21, 2024
पढ़ें :- PM मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास, 6957 करोड़ रुपये आएगी लागत
संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है भाजपा
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा थोड़ी रुकी है। ये खुद को सभी संस्थाओं से ऊपर समझते हैं। अब ये जमीनों पर भी कब्जा करने क काम कर कर रही है। सबसे बड़ा आरोप ये है कि इन्होंने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया। इसके पीछे की वजह है कि चुनाव आ रहा है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ने ये साजिश रची है।