लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक न्यूज की वीडियो को शेयर किया है, जो सड़कों पर घूम रहे पशुओं को लेकर है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा सरकार को गोवंश की बहुतायत और बदहाली देखते हुए NOIDA.COW नाम की एक वेबसाइड शुरू कर देना चाहिए।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
दरअसल, छुटा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में इन दिनों सड़कों से लेकर खेतों तक इन जानवारों के कारण समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। किसानों की फसल भी बड़ी संख्या में इसके कारण नुकसान हो रही है। वहीं, अब अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है।
भाजपा से उम्मीद करना है बेकार
भाजपा जाएगी तभी होगा उद्धार!नोयडा में गोवंश की बहुतायत और बदहाली को देखते हुए उप्र की भाजपा सरकार को एक वेबसाइट शुरू कर देनी चाहिए:
NOIDA.COW pic.twitter.com/qXGGQAAheV
पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 25, 2024
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा से उम्मीद करना है बेकार, भाजपा जाएगी तभी होगा उद्धार! नोयडा में गोवंश की बहुतायत और बदहाली को देखते हुए उप्र की भाजपा सरकार को एक वेबसाइट शुरू कर देनी चाहिए: NOIDA.COW…