Akshar Patel Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। इससे पहले केएल राहुल की शादी हुई थी। अक्षर पटेल की शादी की फोटो और वीडियो सामने आई है। हालांकि, अक्षर ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। दरअसल, बीते काफी दिनों से अक्षर पटेल की शादी की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। वहीं, अब वो शादी के बंधन में बंध गए हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'
किसी को नहीं लगी भनक
बता दें कि, केएल राहुल की शादी की खबर तो सबको पता थी लेकिन अक्षर पटेल की शादी की खबर की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। शादी के बाद उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
#AxarPatel #AxarPatelWedding #MehaPatel pic.twitter.com/FEUZF7HxEV
— Meha Patel (@Meha2026) January 26, 2023
पढ़ें :- UP Lok Sabha Elections 2024 : बसपा ने कैसरगंज समेत छह प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की, जानें किसको कहां से मैदान में उतारा
अक्षर पटेल के बर्थडे के दिन हुई थी सगाई
ऑलराउंडर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने गर्लफ्रैंड मेहा पटेल के साथ शादी की। दोनों की सगाई पिछले साल 20 जनवरी को हुई थी। उस दिन अक्षर का बर्थडे था। मेहा पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रील्स भी बनाती हैं। अक्षर-मेहा की शादी में मोहम्मद कैफ, जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे।
Happy married life Axar Patel
#AxarPatel #MehaPatel #WeddingNight #WeddingDay pic.twitter.com/priqlc2R6k — Meha Patel (@Meha2026) January 26, 2023
पढ़ें :- SRH और RR के बीच रही है बराबर की टक्कर; आज हैदराबाद में होगी रनों की बारिश