Alaska Airlines Boeing : अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान (Alaska Airlines Boeing) की उस आपात लैंडिंग कराई गई जब जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही उड़ गया। पोर्टलैंड से ओंटारियो जा रहे बोइंग के 737-9 मैक्स विमान में सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। विमान 171 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
जब हादसा हुआ, उस वक्त विमान 16,325 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार शाम 4:52 बजे पोर्टलैंड से उड़ान भरी थी और हादसे के बाद 5:30 बजे आपातकालीन लैंडिंग की। अलास्का एयरलाइंस की गिनती अमेरिका की दिग्गज एयरलाइंस में होती है। इसकी स्थापना 1932 में मेग्जी एयरवेज के नाम से हुई थी।