Alaska earthquake : अमेरिकी राज्य अलास्का के तट पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई। यह अलास्का के एंकोरेज से लगभग 600 मील दक्षिण-पश्चिम में है। यूएसजीएस (यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) के अनुसार, भूकंप सैंड पॉइंट से 54 मील दक्षिण दक्षिण में आया, जिसका केंद्र धरती के 20 किलोमीटर गहराई में था।
पढ़ें :- Middle East Flights : मिडिल ईस्ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव
उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में ज़्यादा ख़तरा पैदा करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से उत्पन्न भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुँचने की दूरी कम होती है, जिससे ज़मीन ज़्यादा हिलती है। नतीजतन, इससे इमारतों को ज़्यादा नुकसान हो सकता है और हताहतों की संख्या भी बढ़ सकती है।
मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (Michigan Technological University)के अनुसार, गंभीर क्षति पहुंचाने में सक्षम एक बड़े भूकंप को 7.0-7.9 की तीव्रता वाला माना जाता है। हर साल इस तीव्रता के लगभग 10-15 भूकंप ही दर्ज किए जाते है। सुनामी की चेतावनी में साउथ अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप (South Alaska and the Alaska Peninsula) से लेकर पैसिफिक कोस्ट (Pacific Ocean Coast) पर केनेडी एंट्रेंस ( Kennedy Entrance) और यूनिमक पास तक खतरा बताया गया। सैंड पॉइंट के अलावा अलास्का के शहर कोल्ड बे और कोडियाक भी चेतावनी क्षेत्र में शामिल हैं।