1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से आग बबूला हुए मनोज मुंतशिर, बोले-जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से आग बबूला हुए मनोज मुंतशिर, बोले-जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 (Uttar Pradesh Police Sub-Inspector Recruitment Exam 2026) के पहले ही दिन 14 मार्च को आयोजित परीक्षा में एक सवाल के विकल्प भारी बवाल मच गया है। हिंदी खंड में पूछे गए एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 (Uttar Pradesh Police Sub-Inspector Recruitment Exam 2026) के पहले ही दिन 14 मार्च को आयोजित परीक्षा में एक सवाल के विकल्प भारी बवाल मच गया है। हिंदी खंड में पूछे गए एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है।

पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी

इस प्रश्न पेपर के वायरल होने के बाद कई नामी शख्सियतों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर प्रसिद्ध भारतीय गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) का भी पोस्ट सामने आया है। मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने इस प्रश्न पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है’ और ऑप्शन में ‘पंडित’ लिखा है।

ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दण्डित और निलंबित नहीं करती, तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। समस्त सवर्णों की ओर से मैं अपनी खुली नाराजगी दर्ज करवाता हूं और जान बूझकर किए गए इस निंदनीय कृत्य की घोर भर्त्सना करता हूं।’

कुछ ने किया समर्थन, कुछ ने उठाए सवाल

उनके इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, तो वहीं कुछ लोगों ने सरकार पर सवाल खड़े किए। इसके इतर कुछ लोगों ने तो मनोज मुंतशिर पर ही ये बोलकर सवाल उठा दिए कि आपको अपने गानों में अश्लील शब्द लिखने में समाज की चिंता नहीं होती।

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पहुंचा मामला,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले जताई नाराजगी

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

बहरहाल, ये मुद्दा अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर पोस्ट कर नाराजगी जताई और जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले में भर्ती बोर्ड के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को 4 विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सिर्फ देना होगा मेडिकल, रिटन-फ‍िजिकल मिली छूट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...