1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक तरफ जहां पुरोहितों और मुअज्जिनों ( Imams) को राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले मानदेय (भत्ते) में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दो हजार रुपये करने तो दूसरी तरफ राज्य के सरकारी कर्मचारियों/पेंशन भोगियों और शिक्षकों के बकाया डीए का भुगतान इसी मार्च महीने से करने की घोषणा की।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) की घोषणा के महज 45 मिनट पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बड़ा सियासी खेला करते हुए रविवार दोपहर में दो बड़ी घोषणा की। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक तरफ जहां पुरोहितों और मुअज्जिनों ( Imams) को राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले मानदेय (भत्ते) में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दो हजार रुपये करने तो दूसरी तरफ राज्य के सरकारी कर्मचारियों/पेंशन भोगियों और शिक्षकों के बकाया डीए का भुगतान इसी मार्च महीने से करने की घोषणा की।

पढ़ें :- ममता बनर्जी को एक और झटका! टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पढ़ें :- कानूनी शिकंजे में सुवेंदु अधिकारी की जीत, ममता बनर्जी ने खट खटाया कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा

 पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी

ममता ने अपने एक्स हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। ममता ने एक्स पर लिखा- मुझे हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है।

पढ़ें :- TMC के 20 बागी सांसदों के साथ अचानक चर्चा में आई NCPI, जानिए क्या है इस पार्टी की कहानी

इस बढ़ोतरी के साथ, उन्हें अब हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे। साथ ही, पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों द्वारा सही तरीके से जमा किए गए सभी नए आवेदनों को भी राज्य सरकार ने मंज़ूरी दे दी है। एक अन्य पोस्ट में ममता ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी ‘मां-माटी- मानुष’ की सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से, साथ ही हमारे शिक्षण संस्थानों के लाखों शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से, और पंचायतों, नगर निकायों तथा अन्य स्थानीय निकायों जैसे हमारे अन्य ‘ग्रांट-इन-एड’ (सहायता-प्राप्त) संस्थानों के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों से किए गए अपने वादे को पूरा किया है।

मार्च 2026 से अपने बकाया डीए  का भुगतान शुरू हो जाएगा

हमारे वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं में बताए गए नियमों के अनुसार, उन्हें इसी मार्च 2026 से अपने बकाया डीए (महंगाई भत्ते) का भुगतान शुरू हो जाएगा। राज्य के वित्त विभाग ने रविवार को इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ये दोनों बड़ी घोषणाएं ऐसे समय में की है, जब चुनाव आयोग बंगाल समेत पांच राज्यों में शाम चार बजे चुनाव तारीखों की घोषणा करने वाला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...