महाराष्ट्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र, झारखंड का चुनाव होने जा रहा है। यह देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं। INDIA गठबंधन के जितने सहयोगी दल हैं, हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहना पड़ेगा। यह सरकार आपने देखा मत पत्र से नहीं बनी, कैसे बनी किसी को नहीं पता। समाजवादी पार्टी जहां जीतेगी हमें उम्मीद है वह सीटें गठबंधन हमारे पक्ष में देगा क्योंकि सवाल संख्या का नहीं जीत का भी है।
"हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र, झारखंड का चुनाव होने जा रहा है। यह देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं। INDIA गठबंधन के जितने सहयोगी दल हैं, हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/iBfZJJJbDN
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 18, 2024
पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
इसके साथ ही कहा, मुख्यमंत्री जी अयोध्या में कई बार गए, उन्होंने इंटरनल सर्वे कराया है जिसमें लगा कि वह हार रहे हैं इसलिए वहां जानबूझकर चुनाव नहीं होने दे रहे। उत्तर प्रदेश में गरीब परिवार की माताओं बहनों को हम लोग समाजवादी पेंशन के माध्यम से सम्मान देते थे। वह योजना सफल थी, कई प्रदेशों ने वह योजना अपनाई है।
अखिलेश यादव ने इस दौरान यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, यह एनकाउंटर नहीं हो रहा है, यह हत्या हो रही है और यह पूरी जनता देख रही है।