Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा का समापन आज, पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा का समापन आज, पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

By santosh singh 
Updated Date

Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा सोमवार को पवित्र छड़ी और विशेष पूजा के साथ संपन्न हो जाएगी। इस वर्ष यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दो दशक में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। सोमवार को ही श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी संपन्न होगी।

पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर

छड़ी मुबारक रविवार को महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु-संतों के साथ 14800 फुट की ऊंचाई वाले महागुंस टॉप के रास्ते आधार शिविर पंजतरणी पहुंच गई। इससे पहले पवित्र छड़ी सुबह 8:05 बजे शेषनाग से रवाना हुई थी। पंजतरणी में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को छड़ी मुबारक पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी। इसी के साथ 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन होगा। सुबह श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजन और अनुष्ठान किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस साल 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

Advertisement