Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra Update : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे रवाना, LG ने दिखाई हरी झंडी

Amarnath Yatra Update : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे रवाना, LG ने दिखाई हरी झंडी

By Abhimanyu 
Updated Date

Amarnath Yatra Update :  बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर की 57 दिनों की यह यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी।

पढ़ें :- Video Viral : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के लगाए नारे

“बम बम भोले”, “हर हर महादेव” और “जय बर्फानी बाबा की” के जयकारों के बीच, 5,000 से अधिक तीर्थयात्री सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ गाड़ियों के काफिले में दो बेस कैंपों के लिए रवाना हुए। अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर में पहलगाम और बालटाल के दो बेस कैंपों की ओर अपनी आगे की यात्रा शुरू करेगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

यह यात्रा एक साथ दो रास्तों से शुरू होगी: अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल जिले में छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला 14 किलोमीटर लंबा बालटाल रूट। यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के काफिले को रवाना करने से पहले सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा वाले भगवती नगर बेस कैंप में विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा, स्थानीय बीजेपी विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले-धर्म के नाम पर भ्रम फैलाने वाले 'कालनेमियों' से रहें सावधान, सिर्फ भगवा पहनने या तिलक लगाने से नहीं हो जाता कोई हिंदू
Advertisement