Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Amda Phal : आमड़ा फल पोषक और चिकित्सीय गुण से भरपूर, कई इलाज में मदद कर सकता है

Amda Phal : आमड़ा फल पोषक और चिकित्सीय गुण से भरपूर, कई इलाज में मदद कर सकता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Amda Phal :  आमड़ा फल खट्टा होता है। यह फल अपने भीतर पोषक और चिकित्सीय गुण समेटे हुए है। शाकाहारी व मांसाहारी भोजन में खटाई के रूप में इस्तेमाल होता है। इसका पेड़ लगभग 25 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। उष्णकटिबंधीय देशों में भी ये आसानी से मिलता है।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

आमड़ा पोषक तत्वों का बहुत अच्छा स्रोत है। यह फेनोलिक यौगिकों, प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों में समृद्ध है। इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, मैलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो फल की पोषण और औषधीय उपयोगिता की पुष्टि करते हैं। हाल के अध्ययनों ने यह भी संकेत दिया है कि यह कैंसर के इलाज में मदद कर सकता है।

अमड़ा का इस्तेमाल नाक से जुड़ी किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। नाक से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अमड़ा के तनों की छाल लें। अब इस छाल को अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसको बकरी के 1 गिलास दूध में मिलाकर पिएं। कुछ दिनों तक इस दूध को पीने से नाक से जुड़ी समस्या जैसे- साइनस, बंद नाक, श्वसन में परेशानी दूर हो सकती है।

अमड़ा के कच्चे फलों के सेवन से गले में होने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश
Advertisement