America : टेक्सास के डाउनटाउन फोर्ट वर्थ में एक होटल की इमारत की निचली मंजिलों में सोमवार को हुए विस्फोट के बाद कम से कम 21 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। खबरों के अनुसार, फोर्ट वर्थ दमकल विभाग के एक प्रवक्ता क्रेग ट्रोजासेक ने बताया कि विस्फोट से 20 मंजिला होटल के दरवाजे और दीवार का एक पूरा हिस्सा सड़क पर गिर गया। वहीं, बचाव दल को बेसमेंट में कई लोग फंसे हुए मिले।
पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट
ट्रोजासेक ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब सैंडमैन सिग्नेचर होटल में दो दर्जन से अधिक कमरे भरे हुए थे। अधिकारियों का मानना है कि गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ और होटल में निर्माण कार्य हो रहा था।