Amit shah birthday special: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 57 वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस अवसर पर देश के सभी दिग्गज उन्हे जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
पढ़ें :- Prajwal Revanna Sex Scandal : अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गृह मंत्री ने दी जानकारी
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री माननीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं!
कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री माननीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं! pic.twitter.com/TLRL32dKBM
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 22, 2021
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं
नरोत्तम मिश्रा ने दी बधाई
अद्वितीय संगठनकर्ता और असंभव को संभव बना देने वाले कुशल राजनीतिज्ञ एवं केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं।
मां पीतांबरा आपको हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न रखते हुए दीर्घायु प्रदान करें।#HappyBirthdayAmitShah pic.twitter.com/XLoGmTcALo
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 22, 2021
पढ़ें :- ICSE कक्षा 10 वीं, ISC कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम 6 मई को घोषित किए जाएंगे : CISCE
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, कृषि मंत्री कमल पटेल और अन्य मंत्रियों ने भी श्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य पार्टी नेताओं ने भी श्री शाह के नेतृत्व और रणनीतिक क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।