Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमित शाह ने MBBS की हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का किया विमोचन, बोले-आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा

अमित शाह ने MBBS की हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का किया विमोचन, बोले-आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का विमोचन (MBBS Hindi Syllabus Book Released) किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। जब भी आने वाले दिनों में इतिहास लिखा जाएगा, आज के दिन को स्वर्ण अक्षरों (Golden Letters)से लिखा जाएगा। ये देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्जागरण का क्षण है।

पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में मध्य प्रदेश की धरती पर होगी। हिंदी की पढ़ाई गरीब बच्चों की जिंदगी में एक नया प्रकाश लेकर आएगी।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज का दिन देश और प्रदेश के लिए बहुत बड़ा है। आज पहली बार हम मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करेंगे। हिंदी में पढ़ाई हो ये लगातार चर्चा का विषय था। इससे देश के हिंदी भाषी युवाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा।

Advertisement