लखनऊ।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि कफ सिरप मामले में अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि शीघ्र किंगपिन का नाम लाया जाएगा। बता दें कि तीन दिन पहले कुचर्चित कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी की मांग की थी।
पढ़ें :- जंतर-मंतर घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो व प्रदर्शनों के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाया जाए : अमिताभ ठाकुर
कुचर्चित कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा गिरफ्तार लेकिन मुख्य किरदार का अभी भी बचाव.@azadadhikarsena शीघ्र तथ्य सहित नाम सामने लाएगा
@UPGovt @CMOfficeUP @Uppolice @dgpup @varanasipolice @lkopolice #coughofdeath#coughsyrup #CoughSyrupDeaths #कफसिरप pic.twitter.com/RyHD3erlzG
— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) November 27, 2025
पढ़ें :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन,बना चर्चा का विषय
उन्होंने कहा है कि इस मामले में शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा के पीछे पूर्वांचल के एक बड़े माफिया सहित कई राजनीतिक लोगों का हाथ सामने आया है, जिन पर पुलिस अब तक कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र तथ्यों के साथ इन व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक करते हुए पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।