Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं: राहुल गांधी

आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने वहां के पीएम जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी गिफ्ट की है। इसका वीडियो खुद इटली के पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। पीएम मोदी की ओर से दिए गए इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर सीधा अटैक, बोले-आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की मिलती है सज़ा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं-PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की वीडियो
बता दें कि, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है। इसके बाद पीएम मोदी खुद ही कहते हैं- मेलोडी, जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं।

वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया। इससे पहले मोदी के रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा कि रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।

 

पढ़ें :- अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता: पीएम मोदी बोले-बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा
Advertisement