Android Turbo Charging Mode : आजकल स्मार्टफोन लगातार यूज होता रहता है। ऐसे में चार्जिंग समस्या बनी रहती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में काफी समय लगता है। स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट एक महत्वपूर्ण जरूरत बनी हुई है।
पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
गूगल ने अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस दिक्कत को दूर करने की प्लानिंग कर ली है। जल्द ही कंपनी एक Android Turbo Charging Mode फीचर लेकर आने वाली है, जिससे फोन लगभग 15-20 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाएगा। इस फीचर को Android 17 अपडेट के साथ रोल आउट किया जाना है। यानी एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही फोन के फुल चार्ज होने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि Android Turbo Charging Mode कैसे काम करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मोड को ‘Priority Charging’ नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
बैटरी चार्जिंग प्रोसेस
इस मोड में फोन का पूरा सिस्टम सिर्फ बैटरी चार्जिंग प्रोसेस पर फोकस करेगा, जिससे चार्जिंग स्पीड बढ़ जाएगी। इस दौरान सिस्टम के रिसोर्सेस को यूज करने वाली सारी बैकग्राउंड एक्टिविटीज जैसी ऐप्स और ऐप अपडेट आदि पूरी तरह बंद रहेंगी। इसका फायदा यह होगा कि फोन की बैटरी सिर्फ 15-20 मिनटों में ही फुल चार्ज हो जाएगी। यह मोड बैटरी के तापमान को भी रेगुलेट करेगा ताकि हीट जनरेट न हो और चार्जिंग प्रोसेस पर कोई फर्क न पड़े।