Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ang Fadakna Vichar : अंग फड़कने का भी होता है शुभ संकेत, जानें इसके शुभ-अशुभ फल

Ang Fadakna Vichar : अंग फड़कने का भी होता है शुभ संकेत, जानें इसके शुभ-अशुभ फल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ang Fadakna Vichar : शरीर के अंगों में होने वाली हलचल कुछ ऐच्छिक होती है तो कुछ  अनैच्छिक  होती है। प्राचीन काल से ही इसको गंभीरता से लिया गया है।  प्राचीन ग्रंथ समुद्र शास्त्र में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है। अंगों के फड़कने के बारे में विस्तार से बताया गया है। अंगों के फड़कने के पीछे कुछ संकेत छिपे हुए है। ये संकेत शुभी भी होते है और अशुभ भी होते है। इन क्रियाओं के फल कथन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। आइये जानते है अंग फड़कने के फल कथन विचार के बारे में।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

1.माथा फड़कने से पैसे के सुख की प्राप्ति होती है। सिर के मध्य का फड़कना विदेश यात्रा और धन प्राप्ति का संकेत है। जल्द ही ऐसे व्यक्ति को धन लाभ होने वाला होता है।

2.यदि किसी व्यक्ति की कनपटी फड़के तो इच्छाएं पूरी होती है।

3.किसी महिला की दाहिनी कोहनी या दाहिना अंग फड़कने पर सावधान हो जाना चाहिए। इसका अर्थ होता है कि आपका किसी के साथ विवाद या झगड़ा होने वाला है। अगर आपके घर में कलह हो जाए या पार्टनर के साथ आपकी बात बिगड़ जाए।

4.यदि किसी व्यक्ति की नाक फड़के तो उसे धन की प्राप्ति होती है।
स्त्री की बायीं आंख फड़कना ठीक नहीं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव
Advertisement