1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Covaxin लगवाएं हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं, ICMR ने BHU की रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल

Covaxin लगवाएं हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं, ICMR ने BHU की रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल

कोरोना  वैक्सीन को लेकर हाल ही में कई डराने वाले दावे सामने आए हैं। अब इन दावों को आईसीएमआर ने गलत बताया है। कोवैक्सीन (Covaxin) के साइड इफेक्ट पर बीएचयू (BHU) अध्ययन पर आईसीएमआर ने एतराज जताया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना  वैक्सीन को लेकर हाल ही में कई डराने वाले दावे सामने आए हैं। अब इन दावों को आईसीएमआर ने गलत बताया है। कोवैक्सीन (Covaxin) के साइड इफेक्ट पर बीएचयू (BHU) अध्ययन पर आईसीएमआर ने एतराज जताया है।

पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...

आईसीएमआर ने कहा कि हमें इस खराब डिजाइन वाले अध्ययन से नहीं जोड़ा जा सकता है, जिसका उद्देश्य कोवैक्सीन (Covaxin) का ‘सुरक्षा विश्लेषण’ प्रस्तुत करना है।

आईसीएमआर ने अध्ययन की खराब कार्यप्रणाली और डिजाइन पर भी सवाल उठाए

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने इस स्टडी के लेखकों और जर्नल के संपादक को एक पत्र लिखा है। सभी से आईसीएमआर का नाम हटाने को कहा गया है और इसके लिए एक शुद्धि-पत्र भी छापने को कहा है। उन्होंने अध्ययन की खराब कार्यप्रणाली और डिजाइन पर भी सवाल उठाए हैं।

शोध में किया गया ये दावा

पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'

बीएचयू (BHU) के अध्ययन में यह दावा किया गया था कि कोवैक्सीन (Covaxin) लगवाने वाले ज्यादातर लोग सांस संबंधी संक्रमण, ब्लड क्लॉटिंग और त्वचा से जुड़ी बीमारियां से प्रभावित हुए। शोधकर्ताओं ने पाया कि विशेष रूप से किशोरियों और किसी एलर्जी से पीड़ित लोगों को कोवैक्सीन (Covaxin) के साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ा।

हालांकि, कोवैक्सीन (Covaxin) बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कहा था कि उनकी बनाई वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...