मुरादाबाद: मुरादाबाद में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवती ने ढेला नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक युवती का पता नहीं चल सका है।
पढ़ें :- यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर बने स्ट्रांग रूम रहेंगे 24×7 सीसीटीवी निगरानी में, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि ये मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव खबड़िया भूड़ का है। यहां पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर प्राची नाम की युवती ने नदी में छलांग लगा दी। युवती की भाई की सूचना के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। गाजियाबाद एनडीआरएफ भी युवती की तलाश में जुटी। करीब 6 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लग पाया है।
रिपोर्ट – रूपक त्यागी, मुरादाबाद