Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिवा शर्मा की हत्यारोपी 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल, तुझे कुत्ता बनाकर मारा, अब…,

शिवा शर्मा की हत्यारोपी 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल, तुझे कुत्ता बनाकर मारा, अब…,

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा (Shiva Sharma) को 50 हजार की मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) बुरी तरह प्रताड़ित करती थी और उसकी पिटाई भी की थी। पिटाई का उसने वीडियो भी बना रखा था। उसे लगातार घर पर बुलाकर और फोन पर भी धमकियां देती रहती थी। फोन पर दी गई ऐसी ही एक धमकी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आडियो में श्रद्धा फोन पर शिवा से बात करते हुए कह रही है कि तुझे कुत्ता बनाकर मारा। उसका वीडियो सबको दिखाकर फैलाऊंगी। शिवा को गंदी गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। इसके साथ ही शिवा को धमकी देते हुए कह रही कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों को काट रहा है। हालांकि hindi.pardaphash.com वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, DCP और इंस्पेक्टर के बाद अब ACP हजरतगंज पर बड़ा एक्शन

इससे पहले शिवा को धमकाते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में शिवा को उसके घर से ज्वेलरी चुराने को लेकर श्रद्धा धमका रही है। शिवा की नौ अक्टूबर को श्रद्धा के फ्लैट से नीचे गिरने के कारण मौत हुई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा और उसकी बहन समेत पांच लोगों के खिलाफ चौथी मंजिल से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

Advertisement