समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने 50 की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) की फरारी और शिवा शर्मा (Shiva Sharma) की मौत के मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस श्रद्धा को पकड़ नहीं पा रही है और यह सामान्य मामला नहीं है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने 50 की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) की फरारी और शिवा शर्मा (Shiva Sharma) की मौत के मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस श्रद्धा को पकड़ नहीं पा रही है और यह सामान्य मामला नहीं है। अखिलेश ने मामले में न्याय की मांग करते हुए संकेत दिया कि यह प्रकरण सरकार के लिए भारी पड़ सकता है।
यह मामला कोई सामान्य मामला नहीं है। यह वह मामला है जो सरकार को ले डूबेगा।”
श्रद्धा दुबे की फरारी, फरारी के बाद नेपाल में लोकेशन बताई गई। अचानक श्रद्धा दुबे लखनऊ के आसपास प्रकट हुई और ANI को लंबा इंटरव्यू देकर फिर से अदृश्य हो गई। https://t.co/0FosNVV73M
— Samajwadi Party: Prahari (@SP_Prahari) October 20, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि मामले को सामान्य घटना की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार गाड़ी नहीं पलटी थी। सरकार पलटने से बचाई गई थी। ये मामला भी सामान्य मामला नहीं है। अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउंटर का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
महंगाई, बेरोजगारी और मिलावट पर सरकार को घेरा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय नहीं बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ रही है और लोगों का जीवनस्तर बेहतर नहीं हो रहा। अखिलेश ने बाजार में मांग कम होने का दावा करते हुए कहा कि लोगों की जेब में सामान खरीदने के लिए पैसा नहीं है, इसलिए बाजार में रौनक नहीं है। उन्होंने किसानों और व्यापारियों की परेशानी का भी जिक्र किया।
फ्रांस के आंदोलन और रोजगार का किया जिक्र
मिलावट के मुद्दे पर अखिलेश ने सवाल उठाया कि आज किस चीज में मिलावट नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर मिलावटखोरों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि फ्रांस जैसे विकसित देशों में भी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन हो रहे हैं। उन्होंने भारत में चल रहे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि यहां लोग लोकतंत्र और वोट बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों और क्षेत्रों में काम करने के लिए गए हैं।
वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर भी निशाना
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बूथ स्तर पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट बनाए जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि जब बीजेपी फंसती है तो अलग-अलग तरह के आरोप लगाती है। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरते हुए सवाल किया कि अगर आयोग से सवाल पूछे जा रहे हैं तो बीजेपी उसे बचाने के लिए क्यों आगे आती है। अखिलेश ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाए।
संविधान दिवस पर प्रण पत्र जारी करेगी सपा
अखिलेश यादव ने संविधान को समाजवादी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संविधान उनका प्राण है। उन्होंने कहा कि PDA के लोगों ने संविधान बचाया है और सपा भी संविधान की रक्षा के लिए काम करेगी। अखिलेश के मुताबिक, समाजवादी पार्टी संविधान दिवस के अवसर पर अपना प्रण पत्र जारी करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे हमारा निवेदन है कि 24 तारीख को अपने बूथ पर रहकर के मदद करना। जिससे कि वोट गड़बड़ न बन जाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर एक व्यक्ति के 14 वोट बने हैं। तो उस व्यक्ति को पता है एक वोट डालना है। वो एक वोट डाला है 13 बीजेपी डाल लेगी। यही तो है इसीलिए तो वोट बढ़ा रहे हैं। तो कभी-कभी देखते हैं कि मुस्लिम बूथ पर भी निकल आता है।