नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम अब बढ़ सकते हैं। दरअसल, केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के लागू होते ही तेल कंपनियां इसे ग्राहकों तक पास ऑन कर सकती हैं। इससे पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पढ़ें :- Video-संजय निषाद, बोले- नीतीश कुमार ने नक़ाब छू दिया तो इतना पीछे पड़ गए, कहीं और छू देते तो क्या होता?
सरकार की ओर से जैसे ही यह अधिसूचना जारी की गई, खबर आने लगी कि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी गई। आम आदमी पर भी इस बढ़ोतरी का बोझ पड़ेगा। आदेश में यह नहीं बताया गया कि खुदरा कीमतों पर इसका क्या असर होगा। हालांकि, बाद में स्थिति स्पष्ट हुई। उद्योग जगत के सूत्रों की मानें तो खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है। बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ समायोजित किए जाने की संभावना है, जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण जरूरी थी।