Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महंगाई का जनता को लगा एक और बड़ा झटका, IGL ने 2.63 प्रति यूनिट बढ़ाए PNG के दाम

महंगाई का जनता को लगा एक और बड़ा झटका, IGL ने 2.63 प्रति यूनिट बढ़ाए PNG के दाम

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली । देश की जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। बता दें कि आईजीएल ने पाइप के जरिए रसोई तक पहुंचने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ा दिए हैं। PNG के दामों में 2.63 प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है। आईजीएल का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते पीएनजी के दाम बढ़े हैं। पीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद इसे शुक्रवार को महंगाई का दूसरा झटका माना जा रहा है। इससे पहले आरबीआई ने भी रेपो रेट (Repo Rate Hike) को 0.50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पिछले चार महीने में रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ चुका है। अब इसका असर लोगों के होम लोन (Home Loan) से लेकर पर्सनल लोन (Personal Loan) तक की ईएमआई (EMI) पर दिखने वाला है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

5 अगस्त से ये हैं नई कीमतें
दिल्ली में Rs.50.59/ per SCM
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 50.46/- per SCM
करनाल और रेवाड़ी में 49.40/- per SCM
गुरुग्राम में 48.79/- per SCM
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 53.97/- per SCM
अजमेर, पाली में 56.23/- per SCM
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 53.10/-per SCM

मुंबई में भी बढ़े दाम

इससे पहले 3 अगस्त को मुंबई (Mumbai) में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ाए गए थे। मुंबई में इसकी कीमत में 4 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि गेल (GAIL) ने सिटी गैस कंपनियों को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस की कीमतों में 18 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है। इसके ऐलान के साथ ही देश के शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement