Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, असम के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, असम के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में खुद को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस (Congress) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पार्टी के नेताओं का लगातार इस्तीफे का दौर जारी है। अब असम कांग्रेस (Assam Congress) के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोर (ripun bore) ने इस्तीफा दे दिया है। रिपुन बोर के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ​रिपुन बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सदस्यता ले ली है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

रिपुन बोरा (ripun bore)  का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले शनिवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्लान पेश किया। बता दें कि, चार दशक से भी अधिक समय तक रिपुन बोरा  (ripun bore)  कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। वो सासंद भी रह चुके हैं। सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में रिपुन बोरा (ripun bore) असम कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के एक वर्ग के नेता बीजेपी से लड़ नहीं रहे हैं, जबकि उनसे गुप्त तरीके से समझौत कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की लीडरशिप का मुझपर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं।

Advertisement