Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Satyendra jain video: लजीज खाने और मसाज के बाद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने

Satyendra jain video: लजीज खाने और मसाज के बाद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Satyendar Jain:  मंत्री सत्येंद्र जैन की मुस्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी हाल के दिनों में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मालिश कराते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में इन दिनों एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा ने तंज कसते हुए लिखा- सत्येंद्र का दरबार। वीडियो को लेकर भाजपा ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल के अधीक्षक जेल में बंद सत्येंद्र जैन से रात 8 बजे के बाद मिले।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल  हो रहा है जिसमें वह दिल्ली के मंत्री की कोठरी के अंदर हाउसकीपिंग सेवाओं को दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि सत्येंद्र जैन के सेल के अंदर 8 से 10 लोग हाउसकीपिंग और वीवीआईपी सेवाएं देने के लिए लगाए गए हैं। वीडियो को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा कि तिहाड़ में ‘आप का दरबार’ के बाद अब रूम सर्विस!

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

बताया जा रहा है कि भाजपा  की ओर से जारी किए गए नए वीडियो में सत्येंद्र जैन की सेल के अंदर कई लोगों को दिखाया गया है। इन लोगों में तिहाड़ के सुपरिटेंडेंट भी शामिल हैं।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार
Advertisement