Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Anthropic Mythos AI Model : एंथ्रोपिक मिथोस AI मॉडल के जल्द लॉन्च की कर रही तैयारी

Anthropic Mythos AI Model : एंथ्रोपिक मिथोस AI मॉडल के जल्द लॉन्च की कर रही तैयारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Anthropic Mythos AI Model : एंथ्रोपिक का चर्चित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल मिथोस जल्द लॉन्च हो सकता है। खबरों के अनुसार, यह अनुमान टेस्टिंग कैटलॉग की एक रिपोर्ट से लगाया गया है, जिसमें कंपनी के सोर्स कोड और Cloud Security Interface में ‘Cloud Mythos 1 Preview’ के संदर्भ मिले हैं। इस घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि AI स्टार्टअप क्लाउड कोड और Cloud Security जैसे टूल्स के माध्यम से अपने एडवांस AI मॉडल को आम जनता के लिए उपलब्ध करा सकता है।

पढ़ें :- Snapdragon 7s Gen 4 और 6500mAh बैटरी के साथ इंफिनिक्स का लिमिटेड एडिशन फोन लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

क्लाउड में मिली मिथोस की झलक
टेस्टिंग कैटलॉग रिपोर्ट में एक Security Vulnerability Discovery Program के माध्यम से Google Cloud और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) पर मिथोस मॉडल की उपस्थिति का भी उल्लेख किया गया है।
कुछ यूजर्स को क्लाउड में ‘मिथोस 1’ मॉडल की झलक भी मिली। यह इस सिद्धांत को और मजबूत करता है कि Anthropic अपनी एडवांस AI तकनीक के शीघ्र लॉन्च की तैयारी कर रहा है।
इसके साथ-साथ के कंपनी एक नए Cloud Security Dashboard पर भी काम कर रही है।

मिथोस एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे शक्तिशाली मॉडल है, जो कमजोरियों को खोजने और उनका फायदा उठा सकता है।
इसने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और Open-Source Software Projects में हजारों सुरक्षा खामियों का पता लगाया। दुरुपयोग की आशंकाओं के कारण इसे आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया।

Advertisement