Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अनुप्रिया पटेल ने योगी को लिखा पत्र, कहा-ओबीसी अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर न हो भेदभाव

अनुप्रिया पटेल ने योगी को लिखा पत्र, कहा-ओबीसी अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर न हो भेदभाव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में ओबीसी समाज (OBC Society) की नियुक्ति को लेकर अब एनडीए में ही सवाल उठने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Union Minister Anupriya Patel) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर कहा कि ओबीसी अभ्यर्थियों (OBC Candidates) की नियुक्ति को लेकर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी (OBC) , अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के अभ्यर्थियों को यह कहकर छांट दिया जाता है कि वह योग्य नहीं हैं। बाद में इन पदों को अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने पत्र में लिखा कि आप भी सहमत होंगे कि अन्य पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति से आने वाले अभ्यर्थी भी इन परीक्षाओं में न्यूनतम अर्हता की परीक्षा अपनी योग्यता के आधार पर ही पास करते हैं और अपनी योग्यता के आधार पर ही इन साक्षात्कार आधारित परीक्षाओें के लिए अर्ह पाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया भले ही कई बार में पूरी हो लेकिन हर हाल में सीटें उन्हीं वर्गों से भरी जाएं जिनके लिए आरक्षित की गई हों न कि योग्य नहीं होने की बात कहकर सीटों को अनारक्षित कर दिया जाए।

बता दें कि यह पहली बार है जब अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने राज्य की भाजपा सरकार पर इस तरह के सवाल उठाए हैं। वह 2014 से ही केंद्र में मोदी सरकार (Modi Government) की सहयोगी रही हैं। वहीं, राज्य में भी एनडीए (NDA) में शामिल हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement