Apple Vision Pro Sale Start : एपल अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स में से एक एपल विजन प्रो की सेल आज से शुरू कर दी है। यह कंपनी का पहला मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट (Mixed Reality Headset) है, जिसे अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार, 2 फरवरी को यूएस एपल स्टोर विजन प्रो (Apple Vision Pro) की सेल शुरू हुई है। एपल विजन प्रो को 3,499 डॉलर (2,89,976.65 रुपये) की कीमत पर पेश किया जा रहा है।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
लॉन्च के समय एपल के सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) ने बताया था कि एपल विजन प्रो पर 10 लाख से अधिक ऐप्स का एक्सेस मिलता है, जिनमें से 600 ऐप्स को खास तौर पर हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है। एपल (Apple) के इस रियलिटी हेडसेट, विजन प्रो में यूजर्स को कस्टमाइज 3D इंटरफेस मिलता है। इस डिवाइस को आंखों, हाथों और आवाज की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे इसको एक्सेस करना आसान हो जाता है।
एपल का यह मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट (Mixed Reality Headset) आसानी से किसी भी लोकेशन को गेम, टीवी और फिल्मों के लिए पर्सनल एंटरटेनमेंट सेंटर में बदल देता है। इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ स्थानिक ऑडियो शामिल होगा। हेडसेट डिजिटल सामग्री के कार्य, निर्माण और उपभोग के लिए नवीन संभावनाओं को खोलता है।