Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला

Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला

By Abhimanyu 
Updated Date

Araria Horrific Murder: बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी हैं, यहां पर एक मामूली विवाद में एक ठेले वाले ने एक ड्राइवर की हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- Video : संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी हुए आमने-सामने, दोनों नेता बातचीत करते आए नजर

ठेला लगाने को लेकर हुआ विवाद

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के गेट संख्या- दो के पास ठेला लगाने को लेकर ठेले वाले राहुल चौहान का नबी हुसैन से विवाद हुआ था। इस दौरान राहुल ने नबी का सिर तेज धार वाले चाकू से काट कर धड़ से ही अलग कर दिया और उसका सिर सड़क पर गिर गया। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की ओर झाड़ी में छिप गया।

आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राहुल को ढूंढकर गिरफ्तार किया और अपने साथ ले जाने लगी। कथित तौर पर आरोपी को ले जाते समय नबी हुसैन के परिजनों ने राहुल को पुलिस कस्टडी से बाहर खींच लिया। फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

इस घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ये है बिहार के भयावह हालात, अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख़्स ने सरेआम बीच बाजार दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा। बाद में मृतक के परिजनों ने हत्या करने वाले को ढूंढ़कर उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस भी कानून व्यवस्था को संभालने की जगह जान बचाती दिखी। महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है?’

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा, ‘यह घटना साफ दिखा रही है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हद तक बदहाल हो चुकी है। सत्ताधारी भाजपा-जदयू के नेता ‘सीएम चेयर’ के खेल में लगे हैं और बिहार में हर दिन लूट, हत्या, अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं हो रही हैं और कानून का जरा भी डर नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘बालू-दारू में मस्त-व्यस्त और पस्त एनडीए शासन के कारण बिहार की आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में एनडीए राज नहीं, महाचौपट राज है। नरेंद्र मोदी पाँच साल बाद चुनावों में आकर फिर भी जंगलराज का बेसुरा राग गायेंगे। और एक बात सिर काट कर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फ़िल्म का दृश्य था , भाजपा सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो ज़हर समाज में भर रही है ये भी दिल दहलाने वाला है। ज़हर की खेती का खामियाजा अब दिखना शुरू हो चुका है।’

Advertisement