अगर आप भी एक तरीके के पोहे खाकर बोर हो गए हो तो आज मै आपके लिए नए तरीके का पोहा लायी हूँ। इसे खाकर आप पूराने तरीके के पोहे को भूल जाएंगे। आप हमेशा ही ऐसा पोहा बनाना शुरू कर देंगे। कभी कभी ऐसा होता है हम एक ही चीज़ को बार बार खाते बोर हो जाते हैं। अगर आप ऐसे न हो फिर भी कोई एक आपके घर में ऐसा ज़रूर होगा। आज के इस खास रेसिपी में हम आपके लिए लाये हैं काला चना पोहा जो एक बहुत हेल्दी नाश्ता है, इसे बनाना भी काफी आसान है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।
पढ़ें :- बर्ड फ्लू खतरों के बीच सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत समेत 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात किया बैन
कितने लोग के लिए : ये सिर्फ दो लोग के लिए है
सामाग्री
- काला चना एक कप भीगा हुआ
- पोहा दो कप
- प्याज एक बारीक कटा हुआ
- टमाटर एक बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
- कढ़ी पत्ता
- राई आधा चम्मच
- जीरा आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- धनिया पाउडर एक चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- गरम मसाला आधा चम्मच
- नींबू का रस
- हरा धनिया
- तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :
पढ़ें :- रमजान महीने में सस्ती खजूर को मंहगे खजूर के डिब्बो में पैक कर बेच रहे है फल कारोबारी, जीएसटी विभाग को लगा रहे है चूना
Step 1- रात भर भिगोए हुए काले चने को उबाल लें।
Step 2- इसके बाद पोहे को एक छलनी में डालकर पानी से हल्का धो लें। फिर इसे दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह थोड़ा नरम हो जाए।
Step 3 – इसके बाद तेल गरम करें।
Step 4- इसमें राई जिसे सारसो भी कहा जाता है। इसका और जीरे का तड़का लगाएं।
Step 5 –बाद में कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Step 6 – कटा हुआ प्याज डालकर भून लें।
Step 7- इसके बाद सभी मसालों को डालकर भून लें।
Step 8- अब बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पका लें।इसके बाद उबले हुए काले चने और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
Step 9- इसक बाद पोहा डालें।
Step 10-इसको धीरे-धीरे मिलाएं।
Step 11-ढक्कन लगाकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
पढ़ें :- Besan Toast : बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार
Step 12– अब नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं।
Step 13 –गरमागरम काला चना पोहा को नारियल की चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें।
Step 14 –आप ऊपर से थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया और सेव से पोहे को सजाएँ।