Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: दोस्त को देख खुशी से झूमने लगा सारस, छलक पड़ी आरिफ की आंखे

Video: दोस्त को देख खुशी से झूमने लगा सारस, छलक पड़ी आरिफ की आंखे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती से तो आप भली प्रकार से वाकिफ होंगे। पूरा देश इन दोनों की दोस्ती को जान चुका है। इसी क्रम में आज आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपुर के जू पहुंचा। अपने दोस्त आरिफ को देख सारस अपने पिंजड़े में ही पंख को फैला कर इधर से उधर फड़ -फड़ाने लगा। मानो अपने दोस्त आरिफ को देखकर खुशी जाहिर कर रहा हो।

पढ़ें :- Viral Video: आठ बार वोट करने और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने की थी कार्ऱवाई की मांग

ऐसे हुई थी दोस्ती 

अमेठी के रहने वाले आरिफ को कुछ महीने पहले सारस खेत में  घायल अवस्था में मिला था। आरिफ घायल सारस को उठा कर अपने घर ले आया। अपने घर में उसने उसका इलाज किया खिलाया पिलाया और खूब ध्यान रखा। सारस की जान बच गई।सारस ठीक होने के बाद उड़ने की बजाय आरिफ के साथ उसके घर में ही रहने लगा। जिसके बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

इसलिए हुए दोनो अलग

वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972  नियमों को हवाला देते हुए सारस को आरिफ से अलग कर दिया था। उसे पहले रायबरेली के पक्षी विहार में रखा गया था, लेकिन अचानक पक्षी विहार से सारस गायब हो गया, जिसके बाद एक गांव में लगभग 12 किलोमीटर दूर वह मिल गया था।  इसके बाद उसे कानपुर चिड़ियाघर शिफ्ट कर दिया गया था। जहां आज आरिफ अपने दोस्त से मिलने पहुंचा था।

 

Advertisement