नई दिल्ली। बीसीसीआई के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। जय शाह निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। वो एक दिसंबर 2024 को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं, जय शाह के आईसीसी के चेयरमेन बनने के बाद बीसीसीआई के सेक्रेटरी को लेकर अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का नाम चर्चाओं में चलने लगा है। कहा जा रहा है कि, अरुण जेटली के बेटे को अब बीसीसीआई का सेक्रेटरी बनाया जाएगा, जिसका जल्द ही एलान हो सकता है।
पढ़ें :- क्या 2020 का इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को उसी के घर में किया था क्लीन स्वीप
बता दें कि, मौजूद समय रोहन जेटली DDCA के प्रेसिडेंट हैं। बीते कई दिनों से इसकी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि, बोर्ड के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर उनकी जगह रोहन लेंगे। रोहन जेटली का नाम बोर्ड के सेक्रेटरी बनने की रेस में सबसे आगे है। रोहन के नाम पर सभी सहमत हैं। वहीं, अब जय शाह आईसीसी के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं, जिसके बाद उनका रास्ता साफ हो गया है।