Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Arunachal Pradesh: हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में शव बरामद

Arunachal Pradesh: हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में शव बरामद

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से एक दुखद खबर आ रही है। यहां पर हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के सात जवान शहीद (seven soldiers martyred) हो गए हैं। सेना ने आज इसकी पुष्टि की है। इन जवानों के बर्फ में दब जाने की खबर एक दिन पहले ही आई थी।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

इसके बाद से राहत और बचाव कार्य किया गया। मंगलवार को बचाव दल ने सैनिकों के शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई।

लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी सभी जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद जवानों को बचाने का कार्य शुरू किया गया। लेकिन खराब मौसम के कारण राहत और बचाव टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement