नई दिल्ली। भारत इथेनॉल-मिश्रित ईंधन (India Ethanol-blended fuel) को जबरन लागू करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संरक्षक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने E20 को लेकर केंद्र की मोदी सरकार व ऑटो कंपनियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि 6 ऑटो कंपनियों को बुलाकर कहा गया कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें कि E20 से कोई नुकसान नहीं होता और गैर-E20 गाड़ियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से तीन कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो मोटोकॉर्प ने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि मेरे पास इन कंपनियों के ‘ओनर मैनुअल’ हैं, जो साबित करते हैं कि इन्होंने देश से झूठ बोला है।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: केजरीवाल बोले-इस्तीफ़ा लेकर उन्हें बचाने की कोशिश मत करो
India Against Forceful Implementation of Ethanol-Blended Fuel | Important Press Conference | LIVE https://t.co/qv3MHm4rDj
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 7, 2026
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मैं सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखूंगा, कि वे लिखित में अपने ग्राहकों को यह आश्वासन दें कि गाड़ी में E20 इस्तेमाल करने पर यदि माइलेज 10 फीसदी से ज़्यादा गिरता है, तो कंपनी उसकी भरपाई करेगी। गाड़ी का कोई भी पार्ट डैमेज होता है, तो कंपनी उसे मुफ़्त में रिप्लेस करेगी। अगले हफ़्ते मैं प्रधानमंत्री जी को भी चिट्ठी लिखूंगा और पूछूंगा कि अगर किसी की गाड़ी में कोई भी दिक्कत आती है, तो उसका हरजाना आप देंगे या कंपनी देगी?
पढ़ें :- 'चढ़ावा चोरी केस में प्रियंका गांधी, केजरीवाल, संजय सिंह और रामगोपाल यादव से हो पूछताछ...' VHP ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र
उन्होंने कहा कि सरकार एथेनॉल (Ethanol) पर दूसरे देशों का उदाहरण देकर लोगों के विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है। जबकि सच तो यह है कि जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका में E10 से ऊपर का फ्यूल इस्तेमाल ही नहीं हो रहा है। जापान तो अभी केवल E3 ही इस्तेमाल कर रहा है, और थाईलैंड में भी E10 और E20 दोनों के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सिर्फ ब्राजील ही ऐसा देश है जहाँ E100 इस्तेमाल हो रहा है, और ब्राजील ने इस ट्रांजिशन के लिए पूरे 50 साल का समय लिया। लेकिन भारत में 2023 में E20 का ट्रायल किया गया और महज 3 साल में पूरे देश पर E20 थोप दिया गया।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें ऐसी हैं जो E20 के लिए नहीं बनी हैं। सरकार की ज़बरदस्ती के कारण ये सभी गाड़ियां कबाड़ बन जाएंगी। उन्होंने कहा कि आप जनता को ऑप्शन तो दीजिए। देश के सभी पेट्रोल पंपों पर E10, E20 और E0 सब उपलब्ध होना चाहिए। फैसला जनता का होना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी में कौन सा पेट्रोल डालना चाहते हैं, न कि सरकार का।