Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही पहले से मौजूद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम आजम खान को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। वहीं, अब्दुल्ला आजम खान रामपुर जेल से रिहा होने के बाद अपने घर को रवाना हो गए।

पढ़ें :- 'मैंने अखिलेश से सीट नहीं मांगी, हमारी बात कांग्रेस से हुई है...' स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर पलटवार

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आजम खान को गिरफ्तार किया है। आजम खान की रिहाई की जानकारी होने पर ईडी की टीम 15 गाड़ियों में सीआरपीएफ जवानों के साथ रामपुर जेल पहुंची थी। आजम खान को हिरासत में लिए जाने के बाद उनको गाड़ी में बैठाने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, अब्दुल्ला आजम खान को घर जाने के लिए कहा गया।

आजम खान की रिहाई की सूचना मिलने पर ईडी ने अजीमनगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें आजम खान की गिरफ्तारी में लिए जाने की बात कही गई थी। आजम खान के खिलाफ अजीमनगर थाने में दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की एफआईआर में सोमवार को सुनवाई होनी है।

मैं क्या कहूं, कानून खत्म ही हो गया: आजम खान

रामपुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा कि अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून खत्म ही हो गया है। मुसलमान होने की सजा है। हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। यही हमारा गुनाह है।

पढ़ें :- 'जिनकी सत्ता ‘सजातीय तुष्टीकरण’ के नाम पर बदनाम हो चुकी है वो ‘जातिवाद’ की बात कर रहे...' अखिलेश का CM योगी पर तंज

आजम खान की रिहाई से पहले बड़ी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद रहे। प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी जेल के बाहर मौजूद रही। रिहाई के समय बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Advertisement