Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में फंसी, MLA बीमा भारती के सवालों पर बोले नीतीश-उन्हें जरूर कोई उकसा रहा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में फंसी, MLA बीमा भारती के सवालों पर बोले नीतीश-उन्हें जरूर कोई उकसा रहा

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में फंस गए गई है। एक के बाद एक मंत्रियों पर संगीन आरोप लग रहे हैं, जिसके बाद से भाजपा भी महागठबंधन सरकार पर हमलावर हो गई है। नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब कृषि मंत्री भी विवादों में फंस गए हैं। यही नहीं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के अंदर भी अंतर्कलह की खबरे आने लगी हैं।

पढ़ें :- संबित पात्रा के खिलाफ उतरे कांग्रेस उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, कहा- चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की विधायक बीमा भारती (MLA Bima Bharti) ने भी बगावती शुरू अपना लिया है। कहा जा रहा है कि मंत्री पद नहीं मिलने के कारण वो नाराज चलर रही हैं। मीडिया से बातचीत में उनका दर्द साफ झलक रहा है। वहीं, मामता तूल पकड़ते ही सीएम नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar)  और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने मोर्चा संभाला है।

बीमा भारती (MLA Bima Bharti)  की नाराजगी पर जवाब देते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि मैंने उन्हें भी 2014 और 2019 में मौका दिया था और इस बार दिया। ये संभव नहीं हो सकता है कि जितने लोग पार्टी में हैं वो सभी मंत्री बने। मुझे आश्चर्य हुआ है कि इस तरह से कौन बोलता है? नीतीश कुमार ने कहा कि लेशी सिंह को जो दिया गया वो ठीक है।

साथ ही कहा कि, बीमा भारती (MLA Bima Bharti)   को जरूर कोई उकसा रहा है इसलिए ऐसा बयान दे रही है। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध की बात पर तेजस्वी यादव का भी बयान आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के पास बदनाम करने के अलावा और कोई काम नहीं है। जिस दिन से हमने राज्य के लोगों को 10 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है, वे असहज हो गए हैं।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत
Advertisement