1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. संबित पात्रा के खिलाफ उतरे कांग्रेस उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, कहा- चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी

संबित पात्रा के खिलाफ उतरे कांग्रेस उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, कहा- चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी

Sucharita Mohanty Returned Lok Sabha Ticket : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और झटका लगा है, ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट (Puri Loksabha seat) से पार्टी की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanty) ने टिकट लौटा दिया है। इसके फैसले के पीछे उन्होंने पार्टी से चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त फंड न मिलने का हवाला दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Sucharita Mohanty Returned Lok Sabha Ticket : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और झटका लगा है, ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट (Puri Loksabha seat) से पार्टी की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanty) ने टिकट लौटा दिया है। इसके फैसले के पीछे उन्होंने पार्टी से चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त फंड न मिलने का हवाला दिया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने ललितपुर को दिया बड़ा तोहफा, ₹1,766 करोड़ लागत की 221 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanty) ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया। अपने अभियान में कम से कम खर्च करने की कोशिश की, इसके बावजूद वह आर्थिक रूप से संघर्ष करती रही और एक प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान को कायम नहीं रख सकी। मोहंती ने आगे कहा कि उन्हें पार्टी से फंड देने से इनकार कर दिया गया। विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। भाजपा और बीजद पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं।

पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) ने कहा कि वह एक पीपल-ओरिएंटेड कैम्पेन चाहती थी लेकिन धन की कमी के कारण यह भी संभव नहीं था। कांग्रेस भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।  भाजपा सरकार ने पार्टी को पंगु बना दिया है। उन्होंने कहा कि खर्चों पर काफी तरह का प्रतिबंध है। उन्हें पुरी में जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। वे बदलाव चाहते हैं।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (KC Venugopal) को लिखे पत्र में सुचरिता ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान को फंड करने के लिए पब्लिक डोनेशन कैम्पेन चलाने की कोशिश की। लेकिन अब तक इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि केवल धन की कमी ही हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है। उन्हें खेद है कि पार्टी फंडिंग के बिना, पुरी में अभियान चलाना संभव नहीं होगा। इसलिए, वह पुरी संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस का टिकट वापस कर रही हैं।

बता दें कि ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ उतारा है। इस सीट पर 25 मई (छठे चरण) में मतदान होना है।

पढ़ें :- ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया, लेबनान में इस्राइली हमले से नाराज, बढ़ेगा तनाव?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...