Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आसाराम को इलाज के लिए मिली 7 दिन की पैरोल , राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

आसाराम को इलाज के लिए मिली 7 दिन की पैरोल , राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

By santosh singh 
Updated Date

जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर  सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम (Asaram) को 7 दिन की पैरोल मिली है। पुणे के माधोबाग आयुर्वेदिक हॉस्पिटल (Madhobag Ayurvedic Hospital, Pune) में इलाज के लिए आसाराम (Asaram)  की पैरोल जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी (Justice Pushpendra Singh Bhati) की कोर्ट में मंजूर हुई। आसाराम (Asaram)  की तबीयत को देखते हुए उसे पैरोल मिली है जिसके लिए उसने काफी अर्जियां दी थीं। पुलिस कस्टडी में आसाराम (Asaram)  उपचार के लिए महाराष्ट्र जाएगा। महाराष्ट्र में उसका इलाज करवाया जाएगा। हाईकोर्ट जस्टिस डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह भाटी (Justice Pushpendra Singh Bhati) की खंडपीठ ने अंतरिम पैरोल (Interim Parole) को मंजूरी दी है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

बीते दिनों जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) में सजा काट रहे आसाराम की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई थी। आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जोधपुर एम्स (Jodhpur AIIMS) में उसे भर्ती कराया गया था। वहां आसाराम का मेडिकल चेकअप करने के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया था। आसाराम (Asaram) की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही अस्पताल के आसपास उसके समर्थकों का जमावड़ा लग गया था जिसके बाद पुलिस को भारी तादाद में वहां पर डिप्लॉय किया गया था।

आसाराम के सीने में शुक्रवार शाम को उठा था दर्द 

जानकारी के मुताबिक, आसाराम (Asaram) के सीने में शुक्रवार शाम को दर्द उठा था। उसके बाद उसे तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां जरूरी मेडिकल जांचें की गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। आसाराम का अप्रैल महीने में आयुर्वेदिक पद्धति से हार्ट का इलाज जोधपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में पुणे के माधवबाग अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में हुआ था। अब फिर सीने में दर्द होने की शिकायत पर आसाराम (Asaram)  को एम्स अस्पताल लाया गया था। वह काफी दिनों से सीने में दर्द की शिकायत कर रहा था।

आसाराम नाबालिग से रेप का है दोषी

पढ़ें :- बच्चे को जबरन चूमना स्नेह नहीं, अपराध है, मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 साल के वयक्ति को सुनाई पांच साल की सजा

खुद को संत कहने वाले आसाराम (Asaram) पर नाबालिग से रेप का आरोप था जिसमें वह दोषी पाया गया था। आसाराम पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि साल 2013 में उसने अपने जोधपुर आश्रम में उसके साथ बलात्कार किया था। उस वक्त वो नाबालिग थी। उसकी उम्र महज 16 साल थी। इसी मामले में आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इस केस में आसाराम (Asaram) अब तक 11 साल की सजा काट चुका है। 31 अगस्त 2013 को आसाराम (Asaram) की गिरफ्तारी हुई थी, इसके बाद से उसने कई बार जेल से बाहर आने की और जमानत पाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा।

आसाराम पर 14 धाराएं, 1012 पन्नों की चार्जशीट

आसाराम (Asaram) का जन्म 17 अप्रैल 1941 को हुआ था। उसकी उम्र 83 साल हो चुकी है। उसने अपनी उम्र को हथियार बनाते हुए भी अदालतों से जमानत की गुजारिश की, कई अर्जियां लगाईं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गिरफ्तारी के बाद से अब तक उसे एक भी दिन की जमानत या पैरोल नहीं मिली थी, वह पहली बार जेल से बाहर आ रहा है। आसाराम (Asaram) पर 14 कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा चला है। भारतीय दंड संहिता की 14 सख्त धाराओं को 1012 पन्नों की चार्जशीट में पूरी तरह समेटा गया जिसके आधार पर रेप के आरोपी बाबा को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था।

Advertisement