Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Champions Trophy Hockey LIVE : ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर जारी

Asian Champions Trophy Hockey LIVE : ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Asian Champions Trophy Hockey: एशियन चैपियंस ट्रॉफी हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan )के बीच बुधवार को मुकाबला जारी है। दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बेकार गए। हालांकि पाकिस्तान बैकफुट पर नजर आ रही है। भारत-1, पाकिस्तान-1 के साथ बराबरी का मुकाबला चल रहा है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

पहला क्वार्टर खत्म

दोनों चिर प्रतिद्विंद्वी देशों के बीच शुरुआती 15 मिनट के खेल में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भले ही भारतीय टीम ज्यादा अग्रेसिव रही हो, उसे ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर मिले, उसने शुरुआती गोल भी किया, लेकिन पाकिस्तान ने जल्द ही मैच में वापसी की। अब स्कोर बराबर है।

भारतीय टीम गत चैंपियन थी, लेकिन सेमीफाइनल में उसे जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जापान ने भारत को 5-3 से हराया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया ने पाकिस्तान को 6-5 से हराया।

जापान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। भारत ने राउंड रॉबिन में जापान को 6-0 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में जापान ने भारत को चौंका दिया। इससे पहले हुई 18 बार भिड़ंत में भारत ने जापान को 16 बार हराया था।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement