Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Champions Trophy : तीसरे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम, मलेशिया को 8-1 से धोया

Asian Champions Trophy : तीसरे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम, मलेशिया को 8-1 से धोया

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy) के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने तीसरे मैच में मलेशिया (Malaysia) को मात दी है। उन्होंने मलेशिया (Malaysia)  को 8-1 से हरा दिया। इस चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत की तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने पहले मैच में चीन और दूसरे मैच में जापान को हराया। भारत का अगला मैच 12 सितंबर को कोरिया से खेला जाएगा।

पढ़ें :- IAF Aerial Display-2026 : वाराणसी PM मोदी और CM योगी बने वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन के साक्षी, राफेल-तेजस-मिग ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

राजकुमार ने लगाई हैट्रिक

भारत के लिए राजकुमार पाल (Rajkumar Pal) ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में हैट्रिक लगाईं थी। इसके अलावा अरिजीत सिंह ने दो गोल, हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जुगराज ने 1-1 गोल किया। राजकुमार ने 3वें, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे थे। इसके अलावा अराईजीत सिंह हुंडल ने भी भारत के लिए इस मैच में 2 गोल दागे। वहीं जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह ने भी 1-1-1 गोल किया।

अंक तालिका में नंबर 1 भारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy)  के पॉइंट्स टेबल पर भारत पहले नंबर पर मौजूद है। भारत ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम के 9 अंक हो गए है। इसके अलावा प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की हॉकी टीम है। पाकिस्तान ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 1 जीत हासिल हुई है। इसके अलावा एक मैच ड्रॉ रहा था। फिलहाल पाकिस्तान के 5 अंक है।

पढ़ें :- Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट
पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

इसके अलावा मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल अखिमुल्लाह अनुवर ने किया था। अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में अपनी टीम के लिए एक गोल दागा था। इसके अलावा मलेशिया की तरफ से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया था। बता दें, टॉप-4 में रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

Advertisement