Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asian Games: एशियाई खेलों का हुआ उद्घाटन, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुआई

Asian Games: एशियाई खेलों का हुआ उद्घाटन, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुआई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asian Games: चीन के हांगझोई में एशियाई खेलों का उद्घाटन शानिवार को हुआ। ​एशियाई खेलों के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की। इसका उद्घाटन समारोह शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। परेड में इन्होंने भारतीय दल की अगुवाई की।

पढ़ें :- शूटर अखिल श्योराण ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड पर साधा निशाना, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लहराया तिरंगा

बता दें कि, एशियाई खेल में भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों का आयोजन पिछले साल 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया। एशियाई खेलों में 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
एशियाई खेलों को लेकर पीएम मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, एशियाई खेल शुरू हो रहे हैं। मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। खेलों के प्रति भारत का जुनून और प्रतिबद्धता चमकती है क्योंकि हम एशियाई खेलों में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहे हैं। आशा है कि हमारे खिलाड़ी अच्छा खेलें और प्रदर्शन करके दिखाएं कि सच्ची खेल भावना क्या है।

Advertisement